प्याज काटने पर आंसू क्यों आते हैं?


अक्सर लोगों को प्याज काटने पर आंसू आते हैं। इसे रोना नहीं कहा जा सकता, क्योंकि प्याज काटने का असर हमारी संवेदनाओं पर नहीं पड़ता है। ये तो मात्र एक मामूली सी प्रक्रिया है, जो प्याज में मौजूद थिओप्रोपनोल सल्फर डाइऑक्साइड के कारण होती है।

दरअसल प्याज के इस तत्व में तीखा स्वाद और अप्रिय महक पाई जाती है, जो प्याज के कटने के साथ वाष्प बनकर उड़ने लगती है और जैसे ही इस वाष्प के संपर्क हमारी आँखों से होता है वह आँखों में जलन पैदा कर देता है और आँखों में संवेदनशीलता के कारण आंसू आने लगते हैं।

Comments