-जब हम भावुक होते हैं, खुश होते हैं या तकलीफ में होते हैं तब आँसू क्यों आ जाते हैं?



इसका रिश्ता हमारे मस्तिष्क से है। हाल में अमेरिका के एरीजोना यूनिवर्सिटी में एक अध्ययन से पता लगा है कि जब हम पीड़ित होते हैं तब मस्तिष्क का एक इलाका जिसे एंटेरियर सिंग्युलेट कॉर्टेक्स सक्रिय होता है। इसके साथ ही वेगस नर्व सक्रिय हो जाती है जो गर्दन, सीने और पेट को जोड़ती है।

इससे सीने में दर्द और पेट में भी दर्द होता है। इसके साथ ही आँखों की लैक्रिमल ग्लैंड्स को भी मस्तिष्क सक्रिय करता है जिससे आँसू निकलते हैं। ऐसा ही भावुक होने और खुशी में भी होता है।



Comments