विश्व कैंसर दिवस क्या है

  शरीर के किसी हिस्से में कोशिकाओ के अनियंत्रित विकास को कैंसर कहा जाता है।  कैंसर के प्रति जागरूकता फ़ैलाने,लड़ने,ईलाज और रिसर्च के मद्देनजर 4 फ़रवरी 2000 को पेरिस में एक वैश्विक सम्मेलन हुआ था।

उस दौरान  ही इसके खिलाफ मुहिम चलाने के लिए पेरिस चार्टर तैयार हुआ। उसी चार्टर के आर्टिकल 10 में 4 फ़रवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाये जाने की घोसणा हुई।

थीम 2016  -  2018 के दौरान वी कैन आई कैन की थीम निर्धारित करने का मकसद प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक और व्यक्तिगत स्तर पर वैश्विक रूप से कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रयास करने से है।

अपनी जीवन शैली को स्वस्थ रखकर,परिवार और समुदाय को इसके प्रति जागरूक कर हम कैंसर की रोकथाम और बचाव की दिशा में अहम योगदान दे सकते है


Comments