मिर्च खाने पर जलन क्यों होती है?
मिर्च खाने से मुंह में जलन होती है, इस बात का पता तो एक छोटे बच्चे को भी होगा, लेकिन यहाँ हम जलन के पीछे का कारण बता रहे हैं। दरअसल, मिर्च में एक "केप्सायसिन" नाम का रसायन होता है।
यह रसायन जीभ की सतह की कोशिकाओं में मौजूद रसायनों से प्रतिक्रिया के बाद जलन पैदा करता है। दरअसल बहुत गर्म चाय या कॉफ़ी पीने पर मस्तिष्क को इसकी सूचना देने वाली कोशिकाएं ही मिर्च खाने पर जलन की अनुभूति को मस्तिष्क तक पहुंचाती है।
Comments
Post a Comment