क्यों होते हैं रौंगटे खड़े


ज़्यादा ठंड लगने पर जो रौंगटे खड़े हो जाते हैं, डॉ. योआख़िम लाट्श का मानना है कि यह आदिमानव के ज़माने की प्रवृत्ति हमें विरासत में मिली है। हमारे पूर्वजों के शरीर पर बहुत बाल होते थे, और रौंगटे खड़े होने से इन बालों के बीच हवा की एक परत बन जाती है जो ठंड से बचाती है। और ठंड से बचाने के लिए हमारे दांत भी चटकने लगते हैं और सिहरन होने लगती है।

शरीर को लगता है कि उसे ठंड लग रही है और उसे कुछ करना चाहिए। छोटे बच्चों और शिशुओं में भी ठंड से जूझने की क्षमता होती है। वह अपने शरीर को अपने मोटापे की परत से गर्म रखते हैं।

फिर क्या मोटे लोगों को कम ठंड लगती है? डॉ. योआख़िम लाट्श का मानना है कि इस बात को साबित नहीं किया गया है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मोटे लोग सर्दियों में बिना कपड़ों के घूम सकते हैं!


Comments