साबुन मैल को कैसे साफ़ करता है?
साबुन सोडियम या पौटेशियम लवण तथा वसीय अम्लों का मिश्रण होता है जो पानी में शोधन क्रिया करता है| सोडियम स्टेराइट,सोडियम ओलिएट और सोडियम पल्मिटेट साबुन के ही कुछ उदाहरण हैं जिनका निर्माण क्रमशः स्टियरिक अम्ल (stearic acid), ओलिक अम्ल व पामिटिक अम्ल से होता है | साबुन में वसा और तेल पाए जाते हैं |
अधिकांश मैल तेल किस्म का होता है इसीलिए जब मैले वस्त्र को साबुन के पानी में डाला जाता है तो तेल और पानी के बीच का पृष्ठ तनाव बहुत कम हो जाता है और वस्त्र से अलग होकर मैल छोटी- छोटी गोलियों के रूप में तैरने लगता है| ऐसा यांत्रिक विधि से हो सकता है अथवा साबुन के विलयन में उपस्थित वायु के छोटे-छोटे बुलबुलों के कारण हो सकता है। साबुन का इमल्शन अलग हुए मैल को वापस कपड़े पर जमने से रोकता है |
Comments
Post a Comment