ठण्ड के कारण कंपकपी क्यों लगती है?
आमतौर पर सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़े न पहनने के कारण कंपकपी आती है। कंपकंपी आना मांसपेशियों की एक स्वचालित गति है। जब कंपकंपी आती है तो मांसपेशियां बहुत जल्दी-जल्दी फैलने और सिकुड़ने लगती हैं।
हर बार जब मांसपेशियां सिकुड़ती हैं तो उनकी कोशिकाओं में अधिक खाद्य और ऊर्जा का व्यय होता है। इससे ऊष्मा पैदा होती है। इस प्रकार कंपकंपी आना शरीर कि ऐसी प्रक्रिया है जिसमे मांसपेशियां सामान्य से अधिक हरकत करके शरीर को गर्म रखती हैं।
Comments
Post a Comment