-सी एन जी क्या होती है?
आज के दौर में जब वायु प्रदुषण अपने चरम पे है, ऐसे में वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सी एन जी का उपयोग प्रभावी साबित होता है। सी एन जी का पूरा नाम "संपीडित प्राकृतिक गैस" है।
यह गैस रंगहीन, ग्न्धीन और हवा से हलकी होती है। यह पेट्रोल और डीजल की तुलना में 70% कम CO(कार्बन मोनो-ऑक्साइड) का उत्सर्जन करती है। वातावरण की दृष्टि से यह गैस सबसे कम प्रदूषण करती है।
यह गैस पृथ्वी के अन्दर पाए जाने वाले हाइड्रोकार्बन का मिश्रण होती है। और इसमें 80-90% मीथेन गैस होती है। वर्तमान समय में इसका उपयोग बिजली घरों, खाद कारखानों, इस्पात कारखानों, घरेलु तथा वाहन ईधन के रूप में किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment