काटने के बाद सेब काला क्यों पड़ जाता हैं?
हम सभी ताज़ा फल खाना चाहते हैं लेकिन ऐसा देखा गया हैं की कटे हुए फल काले पड़ जाते हैं। सेब तो बहुत जल्दी, तकरीबन कटते ही कला पड़ने लगता हैं। इसका साधारण उत्तर हैं सेव में मौजूद आयरन हवा के संपर्क में आ कर जंग पकड़ लेता हैं।
होता यूँ हैं की सेब में मौजूद कुछ एनजायिम (पालीफिनॉल ओक्सीडेज़ और कैतेकाल ओक्सीडेज़) जब ऑक्सीजन के संपर्क में आते हैं तो आयरन के साथ रिएक्शन कर उसको ऑक्सीडाइज कर देते हैं, यही हमें काले भूरे रंग की तरह नज़र आता हैं।
अगर सेब को किसी पालीबैग से ढँक दिया जाये तो ऑक्सीजन सेब के सतह पर नहीं पहुचेगा और उसे काला होने से बचाएगा।
Comments
Post a Comment