सूर्य का रंग लाल क्यों दिखाई देता है?


पृथ्वी अपनी धुरी पर घुमते हुए सूर्य की परिक्रमा करती है। पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने होता है वहां दिन होता है और जहाँ सूर्य की रोशनी नहीं पहुँच पाती वहां रात होती है। सुबह और शाम सूर्य क्षितिज के पास होता है।

उस समय सूर्य के प्रकाश द्वारा वायुमंडल में तय की गई दूरी दोपहर में तय की गई दूरी से 50 गुना अधिक होती है। इसके साथ ही वायुमंडल में छिपे धुल और धुंए के कण हरे, नीले और बैगनी रंग के प्रकाश को फैलाते हैं और हमारी आँखें इन रंगों को बहुत कम देख पाती हैं। हमारी आँखें सूर्य के केवल लाल, नारंगी और पीले रंग के प्रकाश को ही देख पाती है।



Comments