गेंद नीचे गिरकर उछलती क्यों है?-*


क्रिकेट खेलते समय या गेंद से अन्य कोई खेल खेलते समय आपने देखा होगा कि ज़मीन पर गिरने के बाद गेंद दो-तीन बार उछलती है। दरअसल इस क्रिया के पीछे न्यूटन के गति का तीसरा नियम काम करता है।

इसके अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत सदैव प्रतिकिया होती है। इसी आधार पर जब गेंद ज़मीन पर गिरती है तो उसके आकार में थोड़ा परिवर्तन हो जाता है।

लचीलेपन के कारण गेंद अपनी वास्तविक स्थिति में आने के लिए अग्रसर होती है। ऐसा करने के लिए वो ज़मीन पर धँसती है उतनी ही ऊपर कि ओर उछलती है। ऊर्जा खत्म होने पर गेंद अपने सही आकार में गतिहीन हो जाती है। 



Comments