अंतरिक्ष में जाने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति कौन है?
सबसे पहले अंतरिक्ष की यात्रा की रूस के करनल यूरी ऐलैक्सेविच गगारिन ने। यूरी का जन्म 1934 में एक साधारण कृषक परिवार में हुआ था।
उन्होने विमान चालन का प्रशिक्षण लिया और 1967 में ज़ुकोव्स्की एयर फ़ोर्स इंजीनियरिंग ऐकेडमी से डिग्री हासिल की। फिर वौस्तौक वन अंतरिक्षयान के चालक के रूप में 12 अप्रैल 1961 को यूरी गगारिन ने पृथ्वी की कक्षा का 108 मिनट तक चक्कर लगाया।
यात्रा से लौटकर उन्होने जिन शब्दों में काले आकाश, चमकदार सितारों और नीली पृथ्वी का वर्णन किया वो किसी कविता से कम नहीं था।
Comments
Post a Comment