सौरमंडल के किस ग्रह को हरा ग्रह कहा गया है और क्यों


सूरज से सातवां ग्रह यूरेनस है और ये नीले-हरे रंग का दिखाई देता है। यूरेनस के वायुमंडल में 83 प्रतिशत हाइड्रोजन, 15 प्रतिशत हीलियम और 2 प्रतिशत मीथेन गैस है। और ये नीला-हरा इसलिए दिखाई देता है

क्योंकि इसके वायुमंडल में मौजूद मीथेन गैस लाल रोशनी को अवशोषित कर लेती है। यूरेनस की खोज विलियम हर्शल ने 13 मार्च 1781 में की थी जब वो अपनी दूरबीन से आकाश का अध्ययन कर रहे थे। यहां आपको ये भी बता दें कि 1986 में अंतरिक्ष यान वॉयेजर 2 यूरेनस तक गया था।



Comments