रक्त का रंग लाल क्यों होता है?


खून कि संरचना में मुख्य रूप से दो भाग तरल और दो भाग ठोस के होते हैं। तरल भाग प्लाज्मा कहलाता है हो पीले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। इस द्रव में प्रोटीन, एंटीबाडी फाइब्रिनोजेन (खून का थक्का जमाने के लिए आवश्यक), वसा, लवण, कार्बोहाइड्रेट आदि मिले रहते हैं।

शारीरिक वृद्धि के लिए प्रोटीन, विषैले पदार्थों को समाप्त करने के लिए एंटीबाडी और कट जाने या चोट लगने पर बहते खून को रोकने के लिए फाइब्रिनोजेन कि पूर्ती खून के इसी भाग से होती है।

खून के ठोस भाग में श्वेत रक्त कण, लाल रक्त कण और प्लेटलेट्स होते हैं। इनमे से सफ़ेद कण रोगाणुओं से शरीर कि रक्षा करते हैं बाकी खून में उपस्थित पदार्थ अन्य कमियों को पूरा करने का कार्य करते हैं।

Comments