हाथ की उंगलियों के नाखून, पैर की उंगलियों के नाखून की अपेक्षा जल्दी बड़े हो जाते हैं, क्यों?
हाथ की उंगलियों के नाखून को जड़ से आगे बढ़ने में छः महीने लगते हैं जबकि पैर की उंगलियों के नाखून को कोई साल भर लगता है। हमारे नाखून कैराटिन नाम के एक प्रोटीन से बनते हैं। इनकी जड़ उँगली की खाल के भीतर होती है और नाखून का यही भाग जीवित होता है और दिखने वाला भाग मृत।
इसीलिए जब हम नाखून काटते हैं तो हमें कोई तकलीफ़ नहीं होती। हाथ की उंगलियों के नाखून के अधिक तेज़ी से बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं।
हाथ की उंगलियां बराबर हरकत में रहती हैं इसलिए उन्हे ख़ून की सप्लाई अधिक मिलती है, उन्हे पानी, धूप और हवा भी ज़्यादा मिलती है, फिर खुले में होने की वजह से उनकी टूट फूट अधिक होती है। कुछ आनुवांशिक कारण भी होते हैं|
Comments
Post a Comment