आकाशगंगा क्या होती है?

रात को आकाश की ओर देखने पर हमें अक्सर बहुत दूर फैली एक दूधिया रंग की पट्टी सी दिखाई देती है। यह दूधिया पट्टी बड़े बड़े तारों के झुरमुटों से बनी होती है। इसी पट्टी को हम आकाशगंगा कहते हैं।

बड़ी बड़ी दूरबीनों से देखने पर ज्ञात होता है की आकाशगंगा में अनगिनत तारे, धूल और गैसों की धुंध होती है। ब्रह्मांड में ऐसी अनगिनत आकाशगंगाए हैं। सांप की कुंडली जैसा आकार लिए आकाशगंगा में लगभग डेढ़ अरब सितारे हैं।

आकाशगंगाओं की लम्बाई अन्य वस्तुयों की तरह मीटर अथवा किलोमीटर में नहीं नापी जाती हैं। इसे नापने के लिए प्रकाश वर्ष में नाप जाता है। प्रकाश एक वर्ष में जितनी दूरी तय करता है वह उसका प्रकाश वर्ष कहलाता हैं।



Comments