पानी भरने की आवाज़ बदलती क्यों रहती है?


अक्सर देखा जाता है कि नल या फ़िल्टर से पानी भरते समय बर्तन, बोतल या अन्य किसी वस्तु की आवाज़ में परिवर्तन होता रहता है। इसके पीछे भी विज्ञान काम करता है। वस्तुओं में कम्पन्न करने से विभिन्न तरह की ध्वनियाँ उत्त्पन्न होती हैं।

जब बर्तन में पानी गिरता है तो बर्तन की धातु कांपने लगती है। इसके अलावा एक और आवाज़ होती है जो पानी की सतह के ऊपर के वायु स्तम्भ के कम्पन्न से पैदा होती है।

वायु का स्तम्भ जल की सतह और बर्तन के मुंह के बीच बनता है। खाली बर्तन में पानी गिरने से इसकी आवाज़ काफी भारी व क्रमशः बढती जाती है।

वायु स्तम्भ की लम्बाई के अनुसार ही ध्वनि की आवृति उत्पन्न होती है। लम्बा वायु स्तम्भ कम आवृति की ध्वनि पैदा करता है, वायु स्तम्भ की लम्बाई कम होने के साथ साथ ध्वनि की आवृति बढती जाती है।

Comments