शाम के समय कमरे के अन्दर की दीवारों का तापमान अधिक क्यों होता है?


अक्सर दिन के समय सूर्य की तेज़ गर्मी में बाहर की अपेक्षा कमरों के अन्दर का तापमान कम रहता है लेकिन शाम के समय सूरज अस्त होने के बाद बाहर के तापमान में तेजी से गिरावट आती है।

बाहर का तापमान कम होने के बावजूद कमरों का तापमान अधिक ही बना रहता है क्योंकि कमरे के अन्दर की ऊष्मा दीवारों के कुचालक होने के कारण तेजी से बाहर नहीं जा पाती है। यही कारण है की बाहर ठंडक हो जाने के बाद भी कमरे का तापमान अधिक ही बना रहता है।



Comments