छिपकली की कटी पूँछ कुछ देर क्यों छटपटाती रहती है
छिपकली के शरीर पर पूँछ सबसे जरूरी हिस्सा है। ज़रा भी खतरे का आभास होने या छूने पर यह अपनी पूँछ आसानी से त्याग देती है। इसकी पूँछ की कशेरुकाओं (vertebra) में एक आगे की और एक पीछे का हिस्सा होता है। पूँछ हमेशा दोनों भागों के जोड़ में से ही टूटती है और 2-3 महीने में नई पूँछ आ जाती है। वास्तव में छिपकली के पास टूटने वाली पूँछ होने से उसकी सुरक्षा ही होती है।
जब छिपकली का शत्रु उस पर हमला करता है तो यह पूँछ की मेरुदंड का विभाजन कर अपनी पूँछ को शरीर से अलग कर देती है और हिलती हुई अवस्था में ही छोड़ देती है। छिपकली का शत्रु पूँछ देख कर यही समझता है की छिपकली उसके सामने है और इसी के बीच छिपकली अपनी जान बचाकर भाग निकलती है।
Comments
Post a Comment